यमुनानगर

कैबिनेट शिक्षा व वन मंत्री कंवरपाल ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी

यमुनानगर, 16 नवम्बर(सच की ध्वनि)- बड़ी-बड़ी खबरों को छोटे शब्दों में बड़े खूबसूरत अंदाज में पेश करने एवं जन-जन तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान निभाने वाले सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं यह शब्द शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहे।

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा व वन मंत्री कंवरपाल ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और साहसिक पत्रकारिता के बल पर ही एक सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव है। 4 जुलाई, 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई। तबसे लेकर आज तक प्रतिवर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक हो गया है। पत्रकारिता जन-जन तक सूचनात्मक, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजनात्मक संदेश पहुँचाने की कला एंव विधा है। समाचार विचारों की जननी होती है।
उन्होंने बताया कि मीडिया को समाज का दर्पण एवं दीपक दोनों माना जाता है। इनमें जो समाचार मीडिया है, चाहे वे समाचार पत्र हो या समाचार चैनल, उन्हें मूलत: समाज का दर्पण माना जाता है, दर्पण का काम है समतल दर्पण की तरह काम करना ताकि वह समाज की हू.ब.हू तस्वीर समाज के सामने पेश कर सके। उन्होंने बताया कि समाज में हमेशा बदलाव आता रहता है, विकल्प उत्पन्न होते रहते हैं। ऐसी अवस्था में समाज अमंजस की स्थिति में आ जाता है। इस स्थिति में मीडिया समाज को नई दिशा देता है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस, प्रेस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदारियों की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट करता है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और साहसिक पत्रकारिता के बल पर ही एक सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने पत्रकारों के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हुई है जिन से जुड़कर पत्रकारों को बहुत लाभ पहुंच रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा युवा नेता निशचल चौधरी व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।
Twitter