यमुनानगर

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 84वें दिन भी रहा जारी

यमुनानगर, 6 सितम्बर(सच की ध्वनि): शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 84वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति राम स्वरूप शर्मा द्वारा चार अध्यापकों परनीश कुमार, रमेश कुमार, यशवंत राणा व सुनील कुमार को माला पहनाकर बिठाते हुए की गई। आज वन विभाग कर्मचारी संगठन व पार्ट टाइम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन ने भारी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों का समर्थन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व सरकार से इन अध्यापकों की सेवाएं पुनः बहाल करने की मांग की। इसके पश्चात एचवीएएस राज्य नेता सतबीर गोयल, प्रभु सिंह व धर्मेन्द्र ढांडा ने कहा कि सरकार ने जानबूझ कर सर्वोच्च न्यायालय में गलत जानकारी देकर इन निर्दोष अध्यापकों को हराया है। सरकार को अपनी गलती स्वीकार कर इनकी सेवाएं पुनः बहाल करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रभु सिंह, महीपाल सोढे, राजपाल सांगवान, जिला प्रधान राकेश धनखड़़, जिला सचिव जगपाल सिंह, विनोद त्यागी, प्रीतम सिंह बालियान, सुरेंद्र सिंह, पार्ट टाइम चतुर्थ श्रेणी राज्य नेता राम गोपाल, जिला प्रधान राज कुमार, नगरपालिका राज्य नेता व सर्व कर्मचारी संघ राज्य सह सचिव मांगे राम तिगरा, सुमित ऋषि जिला प्रधान स्वास्थ्य ठीक कर्मचारी, माया राम वन विभाग, राकेश कुमार, अशोक कुमार, मंजीत कौर, संजय काम्बोज, शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा व अन्य मौजूद रहे।

Twitter