कोरोना के 9 नए मामले आए सामने
यमुनानगर, 7 नवम्बर(सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.22 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 288 दिन है। अब तक जिले में कुल 5,277 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 11 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5,025 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 7 नवम्बर 2020 को 9 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 18 वर्षीय लडकी गांव गुलाबगढ से, 58 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 48 वर्षीय महिला गांव मिल्क सुखी से, 30 वर्षीय पुरूष गांव मुस्ताफाबाद से, 24 वर्षीय महिला हरबन्सपुरा कालोनी नजदीक आई0टी0आई0 यमुनानगर से, 7 वर्षीय लड़का गांव खुडेवाला से, 22 वर्षीय लड़की, 57 वर्षीय पुरूष, 54 वर्षीय महिला शास्त्री कालोनी के रहने वाले है जिला यमुनानगर में 75 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 155 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 33 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। आज 7 नवम्बर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 297 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 110612 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 104074 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1261 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।