यमुनानगर

यमुना नगर,12 जुलाई (सच की ध्वनि)जिला यमुनानगर में 3 नए चिकित्सकों व 12 स्वास्थ्य सहायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

आज जिला यमुनानगर में 3 नए चिकित्सकों व 12 स्वास्थ्य सहायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सहयोजक डॉ. विजय दहिया ने अपने ऑफिस में सभी को भाजपा का पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।  इस अवसर पर कुछ दिवस पूर्व भाजपा में शामिल हुए डॉक्टर निखिल बंसल गाबा हस्पताल शिशु रोग विशेषज्ञ को भाजपा जिला चिकित्सक प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त करने की घोषणा भी डॉक्टर विजय दहिया ने की।  उन्होने बताया कि प्रदेश संयोजक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष से मंत्रणा कर डॉक्टर निखिल बंसल को जिले का संयोजक नियुक्त किया गया है।  इस अवसर पर चिकित्सकों ( मेहता अल्ट्रासाउड से डॉ. निखिल मेहता, गाबा अस्पताल से डॉ. हरजोत व अंकुर अस्पताल से डॉ. अंकुर मिततल) के साथ-साथ स्वास्थ्य सहायकों (गाबा अस्पताल से राम गोपाल, कुलबीर सिंह, सतवंत सिंह, ललित मोहन, अमित कुमार, कृष्ण पाल, विक्रम कुमार, सौरव यादव, रजनी, कृष्ण लाल, बलविन्द्र सिंह, पवन कुमार) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  

इस अवसर पर हर मैदान फतेह की ओर से सम्मान पूर्वक डॉ. विजय दहिया को पटका पहना कर सम्मानित किया गया, जिसके लिए उन्होने सभी का आभार जताया।  इस अवसर पर हर मैदान फतेह की ओर से सौरव, ऋषभ, लोकेश तथा नरेश गुप्ता समाज सेवी उपस्थित रहे।   

Twitter
05:37