उद्योग व्यापार मण्डल ने जीएसटी में आ रही समस्याओं को लेकर वित्तमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
यमुनानगर, 31 अगस्त (सच की ध्वनि)- उद्योग व्यापार मण्डल हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल डीईटीसी अशोक पांचाल से मिला और जीएसटी पर आ रही समस्याओं को लेकर केन्द्रीय वित्तमन्त्री निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने व्यापारी वर्ग को आ रही समस्याओं की सूची देकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र मित्तल ने कहा कि सरकार आत्म निर्भर भारत बनाने की ओर कदम बढ़ा रही है, किन्तु अफसरशाही और लालफीताशाही के कारण व्यापारी अपना व्यापार छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के चलते सारा व्यापारी वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे समय में प्रशासन को चाहिए कि व्यापारी वर्ग का साथ दंे। ना कि व्यापारी वर्ग को अनाप शनाप कारण बताकर व्यापारी का पोर्टल बन्द करें। इससे अफसरशाही हावी हो रही है। जो कि सरकार के वायदे से उलट है। उन्होंने मांग की कि मैनुअल सी फार्म को जो कि सरकार को व्यापारियों ने जमा करवाये हुये हैं। उनको सरकार स्वीकार करंे। उसकी डिमान्ड को समाप्त किया जाये और जो अधिकारी सड़कों पर आते हैं। व्यापारियों को परेशान ना करें। व्यापारियों को काम करने दिया जाये। सरकार को चाहिये की स्थानीय व्यापारी को सरकार सहयोग करंे। महेन्द्र मित्तल ने कहा कि सरकार को आत्मचिन्तन करना चाहिए कि भारत का स्थानीय व्यापारी अपने पुशतैनी काम छोड़ कर चीन से आयात करने का कारण क्या है। उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारियों का मिसमैच के कारण पोर्टल (क्रैडिट लैजर) बन्द ना किया जाये। पोर्टल क्रेडिट लेजर बंद करने से पहले व्यापारी को 60 दिन का नोटिस दिया जाए। इस मौके पर संजय मित्तल, जिलाध्यक्ष दीपक कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र बजाज, प्रदेश उपाध्यक्ष सुन्दर लाल बत्तरा आदि उपस्थित रहे।