Author: LOTUS

यमुनानगर

यमुनानगर में एक महिला की शॉर्टकट रास्ते के चक्कर में जान चली गई।यमुनानगर में आज यमुना पुल पर ट्रेन हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला पति और बच्चों के साथ इस पुल के दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रही थी।बाड़ी माजरा की तरफ जाने के लिए यमुना नहर पर बने रेलवे पुल को पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन को सामने आता देख पति और बच्चों ने साइड में कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन महिला ट्रेन की चपेट में आ गई।हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बेटे के हाथ और पैर में चोट आई है। मृतका की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी कविता देवी के रूप में हुई है, जोकि तीन बच्चों की मां थी। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।कविता देवी अपने पति राम शगुन और तीन बच्चों के साथ कुछ बाड़ी माजरा की तरफ रहती थी। राम शगुन करीब दो माह पहले ही बिहार से परिवार को लेकर यमुनानगर आया था और यहां प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता है। कुछ दिन पहले वह पत्नी और बच्चों के साथ बिहार गया था।परिवार आज मंगलवार सुबह ही ट्रेन से यमुनानगर वापस लौटा था। इसके बाद परिवार बाड़ी माजरा की तरफ अपने घर जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि सुबह परिवार यमुना नहर के ऊपर बने रेलवे पुल से रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान जगाधरी से सहारनपुर की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन पर अचानक ट्रेन आ गई।ट्रेन को आता देख राम शगुन और बच्चों ने किसी तरह साइड में कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन कविता देवी ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके एक बेटे को भी चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

Read More
यमुनानगर

आंगनवाड़ी वर्कर क्या है हम अब तक यह नहीं समझ पाए क्या वह समाज सेविका है या सरकारी कर्मचारी ?

आंगनवाड़ी वर्कर क्या है हम अब तक यह नहीं समझ पाए क्या वह समाज सेविका है या सरकारी कर्मचारी ?आज

Read More
यमुनानगर

थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये ठगी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये ठगी के मामले में

Read More
यमुनानगर

जिला यमुनानगर शहरी जिला अध्यक्ष श्री दविंदर सिंह जी एवं ब्लॉक शहरी अध्यक्ष श्री लक्ष्मण बिनायक जी अपने साथियों के साथ गुरुग्राम सीपी ऑफिस गुरुग्राम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र के नेतृत्व में धरने पर पहुंचे

आज गुरुग्राम स्थित सीपी ऑफिस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र जी के नेतृत्व में धरना एवं प्रदर्शन किया

Read More
यमुनानगर

सद्भावना दिवस पर श्रद्धांजलि

सद्भावना दिवस पर श्रद्धांजलि आज कांग्रेस कमेटी यमुनानगर शहरी द्वारा ब्लॉक ऑफिस यमुनानगर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव

Read More
यमुनानगर

सावन अष्टमी पर पूज्य श्री ज्वाला माता जी मंदिर में भक्तिमय हुआ वातावरण

धूमधाम से मनाया गया झूला उत्सव, संगत में वितरित किया गया खीर-मालपुए का प्रसादयमुनानगर। ससौली रोड स्थित पूज्य श्री ज्वाला

Read More
Twitter