निगमों, पालिकाओं, परिषदों में लगे कर्मचारियों की ठेका प्रथा को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः भारद्वाज
यमुनानगर,15 सितम्बर (सच की ध्वनि)- 18 सितम्बर के जिला स्तरीय कर्मचारी सम्मेलन की तैयारियों के चलते नगर निगम जगाधरी के पदाधिकारियों ने आज डोर-टू-डोर और तृतीय-चतुर्थी श्रेणी के कर्मचारियों की मीटिंग ली। जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि निगमों, पालिकाओं, परिषदों में लगे कर्मचारियों की ठेका प्रथा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे शाखा प्रधान विक्की पारचा ने बताया कि ठेके पर लगे कर्मचारियों का ठेकेदार के द्वारा शोषण किया जा रहा है। ना ही उन्हें समय पर वेतन मिलता है और ना ही उन्हें कोरोना महामारी के चलते सुरक्षा उपकरण। इसलिए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सभी जिलों में कर्मचारी सम्मेलन करके कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उसके बाद 23 सितम्बर को रोहतक नगरपालिका की राज्य कमेटी द्वारा रोहतक में राज्य स्तरीय कर्मचारी सम्मेलन बुलाया गया है। अगर पालिकाओं में लगे तमाम आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगे कर्मचारियों का ठेका खत्म करके उन्हें पेरोल पर नहीं लिया गया तो रोहतक में बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी मौजूदा सरकार की होगी। मीटिंग में उपस्थित एसकेएस के वरिष्ठ उप प्रधान प्रवेश परोचा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता जरनैल सिंह चनालिया ने बताया कि नगरपालिका संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ निकाय मंत्री के साथ अग्निशमन सेवा और नगरपालिका में लगे कर्मचारियों की मांगों के ऊपर जो सहमति बनी थी उन मांगो के पत्र परिपत्र अभी तक भी जारी नहीं किये गए। जिस कारण से कर्मचारियों में भारी रोष है। इसके अलावा कर्मचारियों ने पिपली में पिछले दिनों किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज की भारी निंदा की और कहा कि नगरपालिका कर्मचारी किसानों के आंदोलनों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दंेगे। अन्नदाताओं के साथ ये तानाशाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को किसान संगठनों के साथ बैठकर बातचीत करके समस्याओं का समाधान करें इसके इलावा संघ के नेताआंे ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते कर्मचारियों के साथ चली आ रही समस्याओं का समाधान करें नहीं तो आने वाले समय मंे नगरपालिका का तमाम कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होगा।