यमुनानगर

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 93वें दिन भी रहा जारी

-जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा पंजाबी भाषा को राज्य सूची से निकालने पर रोष जताया

यमुनानगर,15 सितम्बर (सच की ध्वनि)- शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 93वें दिन भी जारी रखा गया। अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति राम स्वरूप शर्मा द्वारा चार अध्यापकों हरप्रीत सिंह, सत प्रकाश पोसवाल, रमेश कुमार व परनीश कुमार को माला पहनाते हुए की गई। रामस्वरूप शर्मा व संयोजक जन शिक्षा अधिकार मंच जरनैल सिंह सांगवान ने सरकार निर्दयी रवैये की कड़़ी आलोचना की। सरकार से इन अध्यापकों की सेवाएं पुनः बहाल करने की मांग की। इसके पश्चात पंजाबी अध्यापक परमजीत सिंह ने भी सरकार से इन निर्दोष अध्यापकों की बहाली मांग की। इसके साथ-साथ जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा पंजाबी भाषा को राज्य सूची से निकालने पर रोष जताया और पंजाबी भाषा को पुनः सही रुतबा दिलाने के लिए 16-09-2020 को उपायुक्त महोदय के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल के नाम ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया। इस अवसर पर हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा, सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव राजपाल सांगवान, सीटू नेता विनोद त्यागी, जिला सचिव राम कुमार, परमजीत कौर, नवदीप कौर, उषा रानी व अन्य मौजूद रहे।

Twitter