छछरौली अनाज मंडी में जीरी की फसल की हुई सरकारी न्यूनतम मूल्य पर खरीद
यमुनानगर, 1 अक्तूबर(सच की ध्वनि): भाजपा मीडिया प्रभारी एवं छछरौली मंडी आढ़ती कपिल मनीष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 1 अक्टूबर को छछरौली अनाज मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद शुरू हुई, सरकारी जीरी खरीद का मुख्य कार्य खाद्य एवं पूर्ति विभाग एवं हैफेड विभाग द्वारा किया गया, दोनों सरकारी एजेंसियों ने किसानों की लगभग 20000 बोरी जीरी की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की, जीरी धान की सरकारी खरीद शुरू होने पर किसानों, आढ़तियों व मंडी अधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी, सचिव ऋषिराज यादव ने कहा कि आज सरकारी खरीद का कार्य सुचारू ढ़ंग से जारी रहा है व आगे भी इसी प्रकार जीरी की सरकारी खरीद जारी रहेंगी।
इस दौरान मौके पर मार्केट कमेटी सचिव ऋषिराज यादव, फुड स्पलाई इंसपेक्टर सविता, हैफेड परचेजर सलींदर, मंडी सुपरवाइजर रामरूप हुड्डा, मार्केट कमेटी से सोमनाथ गोयल, मंडी आढ़ती सुशील कुमार, नगेश चंद, पंकज गर्ग, सुनील गोयल, संजय गोयल, राजेश गोयल टोनी, लक्ष्मीचंद, मोहित सिंगला, बृजभूषण सिंगला, संजय गर्ग, आयुष गोयल, कर्मवीर, बलराज सिंह, रवींद्र सिंह, मनोज गोयल, अनिल कुमार, संजीव कुमार, जितेंद्र, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
