यमुनानगर

36 साल की सेवा के बाद नगर निगम सहायक अधीक्षक हरजिंद्र छत्तवाल रिटायर्ड

– मेयर, कमिश्नर व ईओ समेत सभी अधिकारियों व कर्मियों ने दी सम्मानपूर्वक विदाई

यमुनानगर, 31 अक्तूबर(सच की ध्वनि): नगर निगम के सहायक अधीक्षक हरजिंद्र सिंह छत्तवाल लगभग 36 साल तीन माह की सेवा के बाद शनिवार को सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृति पर जिमखाना क्लब में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम मेयर मदन चौहान, आयुक्त धर्मवीर सिंह (आईएएस), कार्यकारी अधिकारी अरूण कुमार, एसई आनंद स्वरूप, सीएसआई अनिल नैन व अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ व उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। मेयर मदन चौहान ने कहा कि हरजिंद्र छत्तवाल ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जो भी सेवा मिली, उन्होंने उसे बाखूबी निभाया। यहीं नहीं उन्होंने नगर निगम की सेवाओं के अलावा कई तरह की समाजिक सेवाएं भी दी। कोरोना काल में नेशनल हाईवे पर पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों को जूतों व चप्पल निशुल्क वितरित किए। सड़कों किनारे बैठे लोगों को खाना व फल दिए। इसके अलावा छोटे बच्चों को दूध की सेवाएं भी उपलब्ध करवाई।
उन्होंने बताया कि छत्तवाल परिवार 1958 से शहर को अपनी सेवाएं दे रहे है। हरजिंद्र छत्तवाल से पहले उनके पिता जसवंत सिंह ने 1958 से 1997 तक नगर निगम में चंगी निरीक्षक पद पर अपनी सेवाएं दी। हरजिंद्र छत्तवाल विनम्र स्वभाव, मृदुभाषी होने के साथ-साथ पूर्ण समांजस्य बनाए हुए अपने कार्यों को जिस खूबसुरती से निर्वहन करते रहे है। यह हम सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने अपने सेवाकाल में ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को पूरा किया। कमिश्नर धर्मवीर सिंह ने बताया कि हरजिंद्र‌ सिंह छत्तवाल ने 25 जुलाई 1984 से नगर निगम में कार्यरत है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सैनिटेशन ब्रांच में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने सफाई निरीक्षक, कर निरीक्षक की कई सालों तक सेवाएं दी। कुछ माह पहले ही वे कर निरीक्षक से सहायक अधीक्षक पद पर सुशोभित हुए थे। इस पद पर रहकर भी उन्होंने अपनी सेवाएं बाखूबी निभाई। इसके अलावा कोरोना काल के दौरान उन्होंने शहर को सैनिटाइज करने

Twitter
03:32