एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की तर्ज पर प्रदेश स्तर पर ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ कार्यक्रम की होगी शुरूआत: उपायुक्त
यमुनानगर, 5 नवम्बर(सच की ध्वनि)- उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् इस वर्ष पूरे हरियाणा में एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की तर्ज पर ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ कार्यक्रम शुरू करने जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी अपने जिला की सांस्कृतिक, भौगोलिक आदि गतिविधियों को दूसरे जिले के विधार्थियों के साथ सांझा करेंगे। जिसमें प्रदेश के 22 जिलों के विद्यार्थियों के एक-दूसरे जिले के साथ जोड़े बनाए हैं ताकि विधार्थियों को अपने जिले के साथ-साथ दूसरे जिले की संस्कृति का ज्ञान हो सकें।
जिला परियोजना संयोजक सम्रग शिक्षा सुमन बहमनी ने बताया कि यमुनानगर जिले का सांस्कृतिक आदान-प्रदान करनाल जिला के विद्यार्थियों के साथ सांझा किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग यमुनानगर एक डाक्यूमेंट्री तैयार कर रहा है जिसे करनाल जिला के साथ सांझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर की सांस्कृति, भौगिलिक, आर्थिक परिस्थितियों के अतिरिक्त जिले की प्रथाएं, परम्पराएं, लोक कला, लोक नृत्य, स्वतन्त्रता सेनानी आदि के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा ताकि यमुनानगर जिले के बारे में पूरे हरियाणा को नई विस्तार से जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के ज्ञान का वर्धन होगा और विद्यार्थी पूरे हरियाणा की प्रथाओं, परम्पराओं, संगीत, लोक कला आदि को समझेंगे।