यमुनानगर

“सुरक्षित यातायात—जागरूक युवा, प्रगतिशील समाज”जिला पुलिस द्वारा इंटर रोड सेफ्टी क्विज कम्पटीशन के दूसरे चरण का किया सफल आयोजन ।


“सुरक्षित यातायात—जागरूक युवा, प्रगतिशील समाज”
जिला पुलिस द्वारा इंटर रोड सेफ्टी क्विज कम्पटीशन के दूसरे चरण का किया सफल आयोजन ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में यातायात नियमों की समझ विकसित करना, सुरक्षित सड़क आचरण को बढ़ावा देना, तथा दुर्घटनाओं में कमी लाना है ।
जिला पुलिस द्वारा दिनांक 20 नवम्बर 2025 को द्वितीय चरण के खंड स्तरीय इंटर रोड सेफ्टी क्विज कम्पटीशन 2025–26 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 1282 सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 11595 प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति अपने ज्ञान, सक्रियता और जिम्मेदारी का अद्वितीय प्रदर्शन किया, जो जिले में बढ़ती यातायात जागरूकता का प्रमाण है।
इस प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को सड़क संकेतों की सही पहचान करना और उनका महत्व, वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानियां, नशे में ड्राइविंग के दुष्परिणाम, ओवरस्पीडिंग एवं लापरवाह ड्राइविंग के खतरे, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, तथा विभिन्न सड़क उपयोगकर्ताओं के अधिकार एवं कर्तव्य के जानकारी के विषयों में न केवल छात्रों में जागरूकता बढ़ाई, बल्कि बच्चों को यह भी समझाया कि एक छोटी सी लापरवाही भविष्य को खतरे में डाल सकती है ।
जिला पुलिस द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम से न केवल युवाओं में यातायात सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता पैदा करते हैं, बल्कि समाज में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात संस्कृति को स्थापित करने में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला पुलिस ने इस जनजागरुक्ता कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी स्कूलों, कॉलेजों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक धन्यवाद किया तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और भी व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प दोहराया ।
जिला पुलिस का संदेश —
“सुरक्षित सड़कें तभी संभव हैं, जब हर नागरिक जिम्मेदारी से यातायात नियमों का पालन करे ।”

Twitter