यमुनानगर

सेवा सप्ताह के सफल आयोजन पर जिलाध्यक्ष का धन्यवाद किया

यमुनानगर, 26 सितंबर (सच की ध्वनि): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश सपरा  के नेतृत्व में सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का  सफलतापूर्वक आयोजन होने पर आज अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर सिंह, वर्कशॉप मंडल से अध्यक्ष नीरज गुप्ता व भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बाँके अरोड़ा ने राजेश सपरा को  बधाई दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने जिला अध्यक्ष से पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया। इस अवसर पर राजेश सपरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी को बिना भेदभाव एक साथ लेकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया एवं प्रेस के माध्यम से भी जनकल्याण नीतियों का प्रचार-प्रसार घर-घर तक पहुंचे। इसके लिए मंडल में सोशल मीडिया टीम को भी हर समय तैयार रहना चाहिए। सभी वर्गों को मान सम्मान देते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाजपा के साथ जोड़ें।

 

Twitter