यमुनानगर

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई

यमुनानगर, 26 सितम्बर(सच की ध्वनि): हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी स्थित अपने कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर उनकी फोटो पर माल्यार्पण किया व उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के रचयिता थे। उन्होंने भारत सहित पूरे विश्व को एक नई सोच व नए दर्शन से अवगत कराया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और आज भाजपा सरकार उन्हीं के उन्हीं के नीति पर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक ही सोच है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके और उसके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा सके।
भाजपा युवा नेता निशचल चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा, वो समाज में रहने वाले हर वर्ग के लोगों के हित के बारें में कार्य करते थे। भाजपा मंडल जगाधरी अध्यक्ष विपूल गर्ग व युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा, शुभम गर्ग, निशचल चौधरी, पंकज मंगला, हरमहींदर सेठी, जगदीश विधार्थी, सीताराम मित्तल आदि ने जगाधरी में दर्जनों बूथों पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने कहा कि भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे दीनदयाल उपाध्याय की छवि साफ राजनेता, चिंतक व सामाजिक कार्यकर्ता की रही जो हमेशा जरूरत मंद की मदद करने के लिए तैयार रहते थे। भाजपा भाजपा मंडल छछरौली में मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह भाजपा नेता जगदीश धीमान, मामचंद शेरपुर, राजवीर सिंह, कर्म सिंह नरवाल, राजकुमार अत्री व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने बहुत से गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ जयंती कार्यक्रम किया। भाजपा मंडल प्रताप नगर में मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर बहादुरपुर, भाजपा नेता मुदित बंसल, महामंत्री विजय सिंगला व बलविंदर मुजाफत, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, सतीश चौधरी आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती को विभिन्न बूथों पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाई।
जगाधरी विष्णु गार्डन वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान प्रद्युमन सिंह भुल्लर व अग्रवाल सभा प्रधान मनोज अग्रवाल आदि ने शिव मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहे। प्रधान प्रदुमन सिंह भुल्लर व अग्रवाल सभा के प्रधान मनोज अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि पंडित ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया।
इस दौरान भाजपा नेता निशचल चौधरी, जगाधरी अध्यक्ष विपूल गर्ग, अग्रवाल सभा प्रधान मनोज अग्रवाल, विष्णु गर्डन एसोसिएशन प्रधान प्रदुमन सिंह भुल्लर, छछरौली अध्यक्ष कल्याण सिंह, प्रतापनगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।
Twitter