जिला यमुनानगर में कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.10 प्रतिशत हुआ, कोरोना के 10 नए मामले आए सामने
यमुनानगर, 29 अक्तूबर(सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.10 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 206 दिन है। अब तक जिले में कुल 5153 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 21 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 4901 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 29 अक्तूबर 2020 को 10 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमे 50 वर्षीय पुरूष टीचर कालोनी यमुनानगर से, 45 वर्षीय महिला वीना नगर कैम्प यमुनानगर से, 34 वर्षीय पुरूष गांव सरस्वती नगर से, 44 वर्षीय पुरूष फर्कपुर से, 51 वर्षीय पुरूष गांव सरस्वती नगर से, 45 वर्षीय पुरूष गांव सबीलपुर से, 25 वर्षीय महिला विजय कालोनी नजदीक कपूर हस्पताल से, 58 वर्षीय महिला गांव अजीजपुर कलां से, 38 वर्षीय पुरूष विश्वकर्मा इन्डस्ट्रीज जगाधरी से, 45 वर्षीय महिला इन्डस्ट्रीज एरिया का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 83 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 157 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 30 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 29 अक्तूबर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 409 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 105014 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 98720 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1141 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।