यमुनानगर

कोरोना के 19 नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 9 नवम्बर(सच की ध्वनि)- कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.13 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 262 दिन है। अब तक जिले में कुल 5305 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 15 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5047 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 9 नवम्बर 2020 को 19 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 60 वर्षीय महिला गांव गनौली से, 58 वर्षीय पुरूष गांव मछरौली से, 14 वर्षीय पुरूष गांधीनगर से, 25 वर्षीय महिला डीएवी डैन्टल कालेज यमुनानगर से, 28 वर्षीय महिला श्री नगर कालोनी जगाधरी से, 40 वर्षीय महिला गली नम्बर 5 सावनपुरी जगाधरी से, 45 वर्षीय महिला गांव रसूलपुर से, 47 वर्षीय महिला गांव रसूलपुर से, 65 वर्षीय महिला सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 58 वर्षीय पुरूष झण्डा चौक नजदीक टाउन हाल जगाधरी से, 65 वर्षीय महिला गांव नगला खालसा मुस्तफाबाद से, 60 वर्षीय महिला और 60 वर्षीय पुरूष गांव मलिकपुर खादर से, 53 वर्षीय महिला गांव बसातियां वालां से, 72 वर्षीय पुरूष गांव साढ़ौरा से, 32 वर्षीय पुरूष मदर कालोनी कैम्प से, 34 वर्षीय महिला गांव कपूरी खुर्द से, 72 वर्षीय महिला सन्तपुरा रोड यमुनानगर से, 51 वर्षीय महिला गांव खानपुर माजरा का रहने वाला है जिला यमुनानगर में 72 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 161 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 34 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। आज 9 नवम्बर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 412 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 111859 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 105487 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1067 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।
Twitter