जन कल्याण हेतु लगाया भंडारा
कुरुक्षेत्र, 2 सितम्बर(सच की ध्वनि)- प्राचीन दुःखभंजन मंदिर में शिवभक्तों द्वारा भंडारा लगाया गया। जिसके मुख्य यजमान अरुण अरोड़ा व मोहिनी अरोड़ा द्वारा यह भंडारा जनकल्याण व आपसी सद्भावना हेतु लगाया गया। भंडारे से पहले मंदिर में हवन यज्ञ किया गया और सबकी सुख-शांति के लिए पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने मंत्रोच्चारण कर पूर्णाहूति डाली। भंडारे में कड़ी-चावल, पूरी-हलवा का प्रशाद बांटा गया। इस अवसर पर ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, जगत सिंह, विजय शर्मा, नरेन्द्र संधू, हिम्मत सिंह, प्रेम शर्मा, केवल किशोर शर्मा, एचके पाल प्रमुख रुप से मौजूद रहे।