कॉविड-19 के 22 नए मामले आए सामने
यमुनानगर, 17 नवम्बर(सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.28 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 303 दिन है। अब तक जिले में कुल 5429 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 18 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5173 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 17 नवम्बर, 2020 को 22 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 50 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष गांव साढौरा से, 26 वर्षीय महिला गांव बुडिया से, 35 वर्षीय पुरूष कृष्णा कालोनी जगाधरी से, 31 वर्षीय पुरूष सेक्टर 17 हुड्डा जगाधरी से, 60 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय महिला गांव भम्भौल से, 70 वर्षीय महिला गांव नौशहरा से, 46 वर्षीय पुरूष गांव जागधौली से, 30 वर्षीय महिला गांव दड़वा से, 30 वर्षीय महिला गांव कनालसी से, 42 वर्षीय महिला गांव गनौला से, 50 वर्षीय पुरूष विश्वकर्मा मोहल्ला जगाधरी से, 54 वर्षीय महिला गली नम्बर 3 प्रेमनगर से, 36 वर्षीय महिला विवेक विहार जगाधरी से, 27 वर्षीय पुरूष न्यू मार्केट यमुनानगर से, 30 वर्षीय पुरूष सावनपुरी से, 59 वर्षीय महिला गीता कालोनी रादौर से, 82 वर्षीय पुरूष फ्रैंडस कालोनी यमुनानगर से, 48 वर्षीय पुरूष गांव छारी से, 70 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय महिला परशुराम चौक के रहने वाले है। जिला यमुनानगर में 75 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 159 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 37 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। आज 17 नवम्बर, 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 850 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 116676 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 109997 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1250 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।