कोविड-19 के 19 नए मामले आए सामने
कोविड-19 के 19 नए मामले आए सामने
-8 कोरोना पाॅजिटीव की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर किया डिस्चार्ज
यमुनानगर, 6 अगस्त (सच की ध्वनि)- उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिला में अब तक 470 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 56 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। उन्होंने बताया कि 05 अगस्त, 2020 की रात को 7 नये कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 84 वर्षीय पुरूष, 80 वर्षीय महिला, वर्षीय पुरूष मॉडल टाउन यमुनानगर, 44 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कॉलोनी से, 56 वर्षीय पुरूष सरस्वतीनगर से, 47 वर्षीय पुरूष बापा रादौर से, 67 वर्षीय पुरूष श्याम नगर से हैं। उन्होंने बताया कि 06 अगस्त 2020 को 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं, जिनमें 7 वर्षीय लड़का अग्रसेन कॉलोनी, रादौर से, 60 वर्षीय पुरूष गांव भागु माजरा, रादौर से, 44 वर्षीय पुरूष गांव धोलरा, रादौर से, 32 वर्षीय पुरूष गोलडनपुरी कॉलोनी नजदीक सेक्टर -18 से, 27 वर्षीय पुरूष गांव खेडाकलां थाना छपपर से, 24 वर्षीय महिला साढ़ौरा से, 30 वर्षीय पुरूष कैम्प, यमुनानगर से, 26 वर्षीय पुरूष शेरपुर मोड़, छछरौली से, 59 वर्षीय पुरूष गुरूतेग बहादुर जगाधरी वर्कशॉप से, 31 वर्षीय पुरूष श्रीनगर कॉलोनी जगाधरी से, 32 वर्षीय पुरूष गांव जागधौली से, 17 वर्षीय लडका विष्णु नगर जगाधरी से जो कि पोजिटीव मरीज का कोन्टेक्ट है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि आज 8 मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब तक जिले में 282 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 166 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 17 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि 06 अगस्त 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 200 सैम्पल लिए गए हैं और सैम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 21297 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 20140 सैम्पलों कि रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 722 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर 9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।
