यमुनानगर

जिला यमुनानगर में कोविड-19 का रिकवरी रेट 94.88 प्रतिशत हुआ

यमुनानगर, 28 अक्तूबर (सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 94.88 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 176 दिन है। अब तक जिले में कुल 5143 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 17 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 4880 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 28 अक्तूबर 2020 को 14 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 32 वर्षीय पुरूष गांव बहादुरपुर रादौर से, 65 वर्षीय महिला गांव छछरौली से, 46 वर्षीय पुरूष गांव तेजली से, 54 वर्षीय महिला गांव खारवन से, 42 वर्षीय पुरूष गांव मुस्तफाबाद से, 35 वर्षीय पुरूष गांव पोटली से, 45 वर्षीय पुरूष गांव रठाली से, 53 वर्षीय महिला जोगिन्द्र नगर से, 24 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय पुरूष सेक्टर 17 हुड्डा  जगाधरी से, 47 वर्षीय पुरूष केसर नगर जगाधरी से, 72 वर्षीय पुरूष गांव चाहडवाला से, 69 वर्षीय पुरूष गांव भम्भौल से, 65 वर्षीय महिला गांव तलाकौर का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 91 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 169 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 37 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। आज 28 अक्तूबर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 398 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 104083 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 98041 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 953 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।
Twitter
19:17