पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय आठवीं कक्षा के दो बच्चे डूब गए।
पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय आठवीं कक्षा के दो बच्चे डूब गए। बच्चों को ढूंढने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।बताया जा रहा है कि आजकल बच्चों के पेपर चल रहे हैं, बच्चे पेपर देने के बाद नहाने के लिए पश्चिमी यमुना नहर में आए और शर्त लगाकर पश्चिमी यमुना नहर में कूद गए। इसी दौरान दो बच्चे बह गए जिनका अभी तक पता नहीं चल सका है। बच्चे आठवीं कक्षा के छात्र थे जिनमें से एक का नाम लकी और दूसरे का कृष्ण बताया जा रहा है।
यमुनानगर के बॉडी माजरा इलाके में आज पश्चिमी यमुना नहर में 17 बच्चे स्कूल में पेपर देने के बाद नहाने के लिए आ गए। इसी दौरान उनमें आपस में पानी में कितनी देर तक तैरते हैं की शर्त लग गई। जिसमें दो बच्चे पानी के बहाव में बह गए, बाकी बच्चों ने काफी शोर मचाया, लेकिन वह दूर तक बह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों को बुलाया गया, जिसने पश्चिमी यमुना नहर में बच्चों की तलाश की, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका। यमुनानगर शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार गोताखोरों से तलाश करवा रहे हैं लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।