यमुनानगर

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिला अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र खदरी के निधन पर परिवार को दी सांत्वना

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिला अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र खदरी के निधन पर परिवार को दी सांत्वना

-साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आदि बद्री जाकर त्रिवेणी का पौधा रोपण किया

यमुनानगर, 16 अगस्त (सच की ध्वनि)- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जिला अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र खदरी के निधन पर उनके परिवारजनों से मिल सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा के तहत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आदि बद्री जाकर त्रिवेणी का पौधा रोपण किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने अनकों काम किये। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण शुद्ध होगा तो सभी समस्याओं का समाधान होगा। मौके पर प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, मेयर मदन चैहान, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, जिला महामंत्री सुरेंद्र बंकट, जिला महामंत्री राजेश सपरा, जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गोयल, जगदीश विद्यार्थी मौजूद रहे।

Twitter
15:55