यमुनानगर

कोरोना के 40 नए मामले आए सामने, 15 की रिपोर्ट नेगेटीव आने पर किया डिस्चार्ज

कोरोना के 40 नए मामले आए सामने, 15 की रिपोर्ट नेगेटीव आने पर किया डिस्चार्ज

यमुनानगर, 16 अगस्त (सच की ध्वनि)- उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते अब तक जिले में कुल 791 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 63 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 15 मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक जिले में 447 कोरोना पोजिटीव मरीज नेगेटीव हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2020 की रात को 23 नए कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 33 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय लड़का, 62 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष व 11 वर्षीय लड़की कैम्प से, 27 वर्षीय पुरूष नया करतारपुरा से, 63 वर्षीय पुरूष लक्ष्मी नगर से, 18 वर्षीय लडकी, 36 वर्षीय महिला व 13 वर्षीय लडका मॉडल टाउन से, 57 वर्षीय पुरूष बलवन्त राय कॉलोनी से, 29 वर्षीय महिला पुरानी सब्जी मण्डी से, 68 पुरूष व 70 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कॉलोनी से, 46 वर्षीय पुरूष मॉडल टाउन से, 56 वर्षीय पुरूष बसन्त नगर जगाधरी से, 41 वर्षीय पुरूष अमरपुरी कॉलोनी से, 32 वर्षीय महिला विशाल नगर से, 30 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय पुरूष व 57 वर्षीय महिला गोविन्दपुरी से जो कि पोजिटीव मरीज के कोन्टेक्ट हैं, 29 वर्षीय महिला गांव बढेडी खुर्द से, 39 वर्षीय महिला गांव बक्करवाला से। उन्होंने बताया कि आज 16 अगस्त 2020 को 17 नए कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 54 वर्षीय पुरूष, 17 वर्षीय लडका व 52 वर्षीय महिला रामपुरा कॉनोनी से, 43 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लडका गांधी धाम जगाधरी से, 28 वर्षीय महिला मालवीय नगर जगाधरी से, 30 वर्षीय महिला गांव कनालसी से, 37 वर्षीय पुरूष सरावर स्ट्रीट जगाधरी से, 25 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला व 23 वर्षीय महिला सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 22 वर्षीय पुरूष नाहरपुर से, 40 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय महिला पुराना हमीदा से, 17 वर्षीय लडकी व 44 वर्षीय महिला इन्दिरा कॉलोनी जगाधरी से जो कि पोजिटीव मरीज की कोन्टेक्ट हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिला यमुनानगर में 178 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 319 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 11 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 200 सैम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 26594 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 25123 सैम्पलों कि रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 721 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 हैं।

Twitter
20:51