यमुनानगर

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 72वें दिन भी रहा जारी

यमुनानगर, 25 अगस्त (सच की ध्वनि)- हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 72वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति राम स्वरूप शर्मा द्वारा चार अध्यापकों जैब सिंह, प्रभात कुमार, करनैल सिंह व राजेश कुमार को माला पहनाकर बिठाते हुए की गई। आज राम स्वरुप शर्मा व संजीव वालिया ने सरकार से मांग की कि इन अध्यापकों के परिवारों व इनके बच्चों के भविष्य के बारे में मानवीय रुख अपनाते हुए कोई रास्ता निकाल कर इनकी सेवाएं पुनः बहाल करें। जिससे इनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो सभी संगठन मिलकर गांव दर गांव जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगें। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, सीटू नेता विनोद त्यागी, राम कुमार, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राजपाल सांगवान, माहीपाल चमरोड़ी, संयोजक जन शिक्षा अधिकार मंच जरनैल सिंह सांगवान, राम नरेश, सतीश राणा, राहुल काम्बोज, सूबे सिंह, संजीव वालिया (स्वाभिमान संगठन), बलबीर सिंह एडवोकेट (आगाज संगठन), राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ राज्य संयोजक जगजीत सिंह, जिला प्रधान कुलवन्त सिंह, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान राकेश धनखड़, पूर्ण सिंह, रोशन काम्बोज, सुरेंद्र सिंह, बलिंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, परमजीत कौर, उषा रानी, शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।

Twitter
14:34