मां यमुना बचाओं समिति ने श्री राम मन्दिर के भूमि पूजन के अवसर पर यमुना घाट पर देशी घी के दिये जलाकर आरती की
यमुनानगर, 5 अगस्त (सच की ध्वनि) ः मां यमुना बचाओं समिति की महिला जिलाध्यक्ष रक्षा की अध्यक्षता में सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अयोध्या में श्रीराम जी का भव्य मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष पर सभी साथियों ने मां यमुना घाट पर मां यमुना जी की देसी घी के दीये जलाकर आरती कर सबके भले की प्रार्थना की। सभी भक्तों ने जय श्री राम व भारत माता के जयकारे लगाए। साथ ही श्रीराम मन्दिर के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर सभी राष्ट्र वासियों को शुभकामनाओं का संदेश दिया और सबके भले की प्रार्थना की। इस मौके पर रक्षा मित्तल, डाॅ इंदू कपूूर, अरूणा कौशिक, अंजली सिंगला, समाजसेवी महेन्द्र मित्तल, दीपक कपूूर, संजय मित्तल, सागर विनायक, अभिराज राणा व अन्य उपस्थित रहे।