फायर बिग्रेड यूनियन का राज्य सम्मेलन 7 दिसम्बर को सोनीपत में-राजिंदर सिन्द
फायर बिग्रेड यूनियन का राज्य सम्मेलन 7 दिसम्बर को सोनीपत में-राजिंदर सिन्द
यमुनानगर-22 नवम्बर।नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन राज्य कमेटी की बैठक नगर निगम यूनियन कार्यालय में सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान राजिंदर सिनद व संचालन महासचिव सुखदेव सिंह ने किया। बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण भी उपस्थित रहें। मीटिंग में सांगठनिक मजबूती के लिए अहम निर्णय लिए गए।जिसमे पदाधिकारियों की टीमें गठित करके 23 नवम्बर से 30 नवम्बर तक सभी दमकल केंद्रों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा,इसके उपरांत 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक जिला व इकाइयों के सम्मेलन व 7 दिसम्बर को सोनीपत में राज्य स्तरीय त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के 13-14 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्य स्तरीय त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन में 29 प्रतिनिधि व 4 ऑब्जर्वर शामिल होंगे। राज्य प्रधान राजिंदर सिन्द ने बताया कि सरकार ने पिछले 6 साल से कच्चे दमकल कर्मचारियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नही की और जॉब सुरक्षा की योग्यता पूरी करने वाले कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा गारंटी का पत्र जारी नही किया गया इसके अलावा यूनियन प्रतिनिधि मंडल की हरियाणा सरकार के साथ दमकल कर्मचारियों की 16 सूत्रीय माँगो को लेकर कई दौर की बैठके भी हो चुकी है लेकिन अभी तक एक भी माँग का हल नही हुआ अभी बीते 9 अक्टूबर को चंडीगढ़ सचिवालय में हुई बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने यूनियन को 18 नवम्बर तक दमकल कर्मचारियों की माँगो के समाधान का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक ना तो मंत्री साहब ने और ना ही किसी अधिकारी ने इन माँगो के ऊपर यूनियन के साथ कोई चर्चा करके समाधान किया इससे साफ जाहिर होता है कि मौजूदा सरकार वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके सीईटी के माध्यम से फायर ऑपरेटरों की पक्की भर्ती करके विभाग में वर्षों से लगे बहुत ही कम वेतन में अपनी सेवाएं दे रहे कच्चे कर्मचारियों के रोजगार को छीनना चाहती है,इसके विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संघो व संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 26 नवम्बर के विशाल विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भर के सभी दमकल कर्मचारी बढ़चढ़कर भागेदारी करेंगे। इस मौके पर अग्निशमन संघ से राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज,उपप्रधान राजीव खत्री,अमित दहिया,सोनीपत से जिला प्रधान राजा भाई,सदस्य मनजीत सिंह,रिंकु कुमार, विजेंदर सिंह,रणदीप सिंह,जसमेर सिंह,नगरपालिका से पपला, रमेश कुमार, सुभाष आदि उपस्थित रहे।
