यमुनानगर

छीना झपटी के दो आरोपी गिरफ्तार छह वारदातों का हुआ खुलासा

छीना झपटी के दो आरोपी गिरफ्तार छह वारदातों का हुआ खुलासा

यमुनानगर, 12 अगस्त (सच की ध्वनि)- स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने छीना झपटी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ में छह वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध घूम रहे हैं। जिस पर टीम को मौके पर भेजा गया और दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी पहचान शिवपुरी निवासी जितेंद्र शर्मा व अर्जुन नगर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त है। शहर में स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। वह महिलाओं से पर्स व मोबाइल स्नेचिंग करते थे। आरोपियो से करीब आधा दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ है। ये वारदातें उन्होंने फव्वारा चैक, बस स्टैंड यमुनानगर, जगाधरी, गुलाब नगर, प्यारा चैक पर की। इनमें से जितेंद्र शर्मा पर पहले भी स्नेचिंग का केस दर्ज है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। दोनों आरोपियांे को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से और भी खुलासा होने की उम्मीद है।

Twitter