यमुनानगर

जिला यमुनानगर व सब डिवीजन बिलासपुर की अदालतों में लोक अदालत 29 को

जिला यमुनानगर व सब डिवीजन बिलासपुर की अदालतों में लोक अदालत 29 को

यमुनानगर, 20 अगस्त (सच की ध्वनि)- जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीपक अग्रवाल के आदेशानुसार 29 अगस्त, 2020 को जिला यमुनानगर व सब डिवीजन बिलासपुर की अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर दानिश गुप्ता ने बताया कि 29 अगस्त, 2020 को ही ई-लोक अदालत यमुनानगर में सब डिवीजन बिलासपुर की अदालतों में लंबित मुकदमें जिनमें चेक संबंधित मुकदमें, अपराध संबंधित मुकदमें, मोटर दुर्घटना संबंधी मुकदमें, पारिवारिक विवाद संबंधित मुकदमें व अन्य मुकदमें रखे जाएंगें। उन्होंने बताया कि उपरोक्त ई-लोक अदालत में यमुनानगर व बिलासपुर की अदालतों के बैंच बनाए गए है। जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश अब्दुल माजिद, विजयंत सहगल, हरलीन ए शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार, संजीव काजला, रजत वर्मा, संदीप कौर, कंवल कुमार जजों की बैंच  शामिल है।  सीजेएम एवं सचिव जिला सेवा प्राधिकरण यमुनानगर दानिश गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वे इस ई-लोक अदालत में अपने मुकदमें रखकर आपसी रजामंदी से मुकदमों का निपटारा करें। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01732-220840 पर संपर्क कर सकते हैं।

Twitter
06:50