यमुनानगर

कोरोना के 18 नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 23 अगस्त (सच की ध्वनि)- जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिले में कुल 1,222 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 67 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 68 मरीजों को नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक जिले में 657 कोरोना पोजिटीव मरीज नेगेटीव हो चुके हैं। जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि 22 अगस्त 2020 की रात को 7 नए कोरोना के केस आए हैं जिनमें 49 वर्षीय पुरूष सरस्वतीनगर से, 34 वर्षीय पुरूष जाट नगर रादौर से, 20 वर्षीय पुरूष गांव साढ़ौरा से, 19 वर्षीय पुरूष पुराना हमीदा से, 24 वर्षीय पुरूष गांव फतेहपुर थाना छप्पर से, 21 वर्षीय पुरूष गांव पंजेटों छछरौली से, 35 वर्षीय मॉडल टाउन से है। उन्होंने बताया कि आज 23 अगस्त 2020 को 861 रिपोर्ट आई हैं जिसमें से 850 नेगेटिव है और 11 रिपोर्ट पोजिटीव हैं, जिनमें 58 वर्षीय पुरूष गली न. 2 प्रेम नगर से यमुनानगर से, 36 वर्षीय पुरूष कैम्प रंजीत कॉलोनी से, 18 वर्षीय लड़की सरस्वती कॉलोनी बिलासपुर से, 21 वर्षीय पुरूष व 20 वर्षीय पुरूष गांव सतगोली रादौर से, 37 वर्षीय पुरूष गांव मंडोली से, 43 वर्षीय पुरूष नजदीक नजदीक चावला पम्प जगाधरी से, 44 वर्षीय पुरूष ज्योती नगर जगाधरी से, 23 वर्षीय महिला संजय विहार से, 29 वर्षीय पुरूष गांव भोगपुर से, 45 वर्षीय पुरूष गांव भम्भोली से है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिला यमुनानगर में 239 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 529 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 19 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि आज 23 अगस्त 2020 को शाम 04रू00 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 300 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 34885 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 32436 सैम्पलों कि रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1271 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 हैं।

 

Twitter
07:07