मातृभूमि के अमर शहीदों को शत्-शत् नमन -शिक्षा मंत्री कंवरपाल

कारगिल विजय दिवस हमारे जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है, मातृभूमि के अमर शहीदों को शत्-शत् नमन -शिक्षा मंत्री कंवरपाल।
यमुनानगर,26 जुलाई( )-कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा, वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने अपने संदेश में कहा कि जिंदगी जब तुझको समझा, मौत फिर क्या चीज है, ए वतन तू ही बता, तुझसे बड़ी क्या चीज है। कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कारगिल घाटी में वर्ष 1999 में पाकिस्तान की कायराना हरकत का करारा जवाब देते हुए वीर भारतीय सेना ने उसे कारगिल की रणभूमि में धूल चटा दी थी। उन्होंने कहा कि 60 दिन तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के बहुत से जाबांज जवान, मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हुए। कारगिल की मुश्किल ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करके हमारे वीर जवानों ने अपने शौर्य का पराक्रम दिखाया व हमारी हिन्दुस्तान की सेना ने जीत का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि 8 मई 1999 को युद्ध शुरू हुआ व 60 दिन के पश्चात 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना को युद्ध में विजय मिली, इसलिए भारतीय सेना के इस विजयी दिन को कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि कारगिल युद्ध विजय के बाद भारत देश वैश्विक ताकत बन कर उभरा। अब भारत देश से लडऩे से पहले दुश्मन, उसके नतीजों के बारे में सोचता है। कारगिल युद्ध में 26 जुलाई को भारत को विजय के 21 साल पूरे हो गए हैं। वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच 18000 फीट की ऊंचाई पर युद्ध हुआ था। शिक्षा मंत्री ने बताया कि कारगिल युद्ध में हरियाणा प्रदेश के 78 जाबांज वीर सैनिक, दुश्मन को सबक सिखाते हुए शहीद हुए। कारगिल विजय दिवस, कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत देश सदा इन वीर जवानों की शाहादत को याद रखेंगा। इस दौरान साथ में भाजपा नेता निश्चल चौधरी व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।
फोटो नं. 1
—
यमुनानगर,26 जुलाई( )-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। यह जानकारी देते हुए केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने बताया की आज मन की बात का यह 67वां एपिसोड था। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज 26 जुलाई है, आज का दिन बहुत खास है, आज ‘कारगिल विजय दिवस’ है, 21 साल पहले आज के ही दिन कारगिल के युद्ध में हमारी सेना ने भारत की जीत का झंडा फहराया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन की बात करते हुए कहा कि अभी कुछ दिन बाद रक्षाबंधन का पावन पर्व आ रहा है और मैं इन दिनों देख रहा हूँ कि कई लोग और संस्थायें इस बार रक्षाबंधन को अलग तरीके से मनाने का अभियान चला रहें हैं। कई लोग इसे वोकल फार लोकल से भी जोड़ रहे हैं और बात भी सही है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने बताया कि पीएम मोदी ने अपील की कि जब भी आपको मास्क के कारण परेशानी महसूस होती हो, मन करता हो उतार देना है, तो पल-भर के लिए उन डॉक्टर्स का स्मरण कीजिये, उन नर्सों का स्मरण कीजिये, हमारे उन कोरोना वारियर्स का स्मरण कीजिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ लडऩा है, तो दूसरी ओर कठोर मेहनत से, व्यवसाय, नौकरी, पढाई, जो भी कर्तव्य हम निभाते हैं, उसमें गति लानी है, उसको भी नई ऊंचाई पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि गांवों से, छोटे शहरों से, सामान्य परिवार से हमारे युवा आगे आ रहे हैं। सफलता के नए शिखर चूम रहे हैं। ये लोग संकटों के बीच भी नए-नए सपने संजोते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
मंत्री रत्नलाल कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं, नौजवानों से आग्रह है, कि आज दिन-भर कारगिल विजय से जुड़े हमारे जाबाजों की कहानियाँ, वीर-माताओं के त्याग के बारे में, एक-दूसरे को बताएं, शेयर करें। उन्होंने कहा कि मैं आज सभी देशवासियों की तरफ से हमारे इन वीर जवानों के साथ-साथ, उनकी माताओं को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने माँ-भारती के सच्चे सपूतों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि हमारा आचार, हमारा व्यवहार, हमारी वाणी, हमारे बयान, हमारी मर्यादा, हमारे लक्ष्य, सभी कसौटी में ये जरूर रहना चाहिए कि हम जो कर रहे हैं, कह रहे है, उससे सैनिकों का मनोबल बढ़े, उनका सम्मान बढ़े।
केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी-कभी हम किसी बात को समझे बिना सोशल मीडिया पर ऐसी चीजों को बढ़ावा दे देते हैं जो हमारे देश का बहुत नुकसान करती हैं। कभी-कभी जिज्ञासा वश फारवर्ड करते रहते हैं। पता है कि ये गलत है -फिर भी फारवर्ड करते रहते है। इस अवघारणा को बदल कर अपने में सुधार लाना है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश आज जिस ऊंचाई पर है, वो कई ऐसी महान विभूतियों की तपस्या की वजह से है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्हीं महान विभूतियों में से एक हैं लोकमान्य तिलक।
केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने कहा कि सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गई बातों का गहराई से चिंतन करना चाहिए व इन बातों का अनुसरण करना चाहिए,
इस दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती बंतो कटारिया, निजी सचिव राजेश सपरा व पीए सन्नी राजपूत साथ रहे।
फोटो नं. 2
—-
यमुनानगर,26 जुलाई( )-उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते अब तक जिले में कुल 258 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिनमें से 45 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई की रात्रि जिला यमुनानगर में 5 नए कोरोना पोजिटीव केस आए हैं, जिसमें 55 वर्षीय पुरूष अहरवाला बिलासपुर, 80 वर्षीय पुरुष बूडिया से जोकि मुलाना अस्पताल में दाखिल है, 50 वर्षीय पुरुष मधु कालोनी से जो पारस अस्पताल में दाखिल है, 30 वर्षीय पुरुष अमर विहार कालोनी जगाधरी से, 47 वर्षीय पुरुष मलिकपुर खादर छछरौली का रहने वाला है, जो कि कन्फर्म कोरोना केस के पोजिटीव हैं।
उपायुक्त ने बताया कि 26 जुलाई को जिला में 3 नए कोरोना केस आए हैं जिनमें 35 वर्षीय पुरूष विजय कालोनी जोकि कोरोना कम्फर्म मरीज का कोनटेक्ट है, 39 वर्षीय पुरुष गांव हाफिज पुर दामला से व 57 वर्षीय पुरुष बूडिय़ा निवासी है जो कि पोजिटिव मरीज का कोनटेक्ट है। उन्होंनें बताया कि आज 26 जुलाई 2020 को तीन कोरोना मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर छुट्ïटी कर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब तक जिला में 166 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 81 सक्रिय मरीज है जिनमें 7 सक्रिय केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया कि आज 26 जुलाई 2020 को यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 157 सैम्पल लिए गए हैं और अभी तक कुल 15430 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 14618 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है तथा 584 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के कोविड हेल्पलाईन नम्बर 98176-64700, 98178-20600 व 98178-89600 है।