यमुनानगर

फ्रीज खरीदने के बहाने टीचर से ऑनलाइन ठगी, अकाउंट से निकाले 58,743 रुपये

यमुनानगर, 2 सितम्बर(सच की ध्वनि)- जिले में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। ठग ऑनलाइन ठगी के अलग-अलग तरीके अपना रहे है। ऑनलाइन ठगी का ताजा मामला शहर की शिवदयालपुरी काॅलोनी निवासी टीचर के साथ हुआ। जहां ठगों ने ओएलएक्स पर फ्रीज खरीदने के बहाने टीचर के अकाउंट से 58,743 रुपये निकाल लिए। मामला करीब डेढ़ माह पहले का है। पुलिस ने देर शाम मामले की जांच के बाद अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शिवदयालपुरी काॅलोनी निवासी उमेश प्रताप शर्मा ने गांधी नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि जुलाई माह में उसने फ्रीज बेचना था। उसने फ्रीज को बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाल दिया। 10 जुलाई को उसके पास पुणे से एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपित व्यक्ति ने उसे बताया कि वह आर्मी हेड क्वार्टर से बोल रहा है। उसे उनका फ्रीज खरीदना है। वह उनके अकाउंट में फ्रीज की ऑनलाइन पेमेंट कर देेंगें। आरोपित व्यक्ति ने उसे कहा कि वह उसके अकाउंट में पेटीयम ऐप से पैसे ट्रांसफर करेगा। वह आरोपित की बातों में आ गया। आरोपित ने उसे कहा कि उसके मोबाइल पर क्यूआर कोड आया है। उसे यह कोड दूसरे फोन से चार बार स्कैन करना होगा। जिसके बाद उसके अकाउंट में पैस ट्रांसफर हो जाएंगें। उमेश शर्मा ने बताया कि जब उसने क्यूआर कोड को दूसरे फोन से तीन बार स्कैन किया। जिसके बाद उसके मोबाइल पर उसके अकाउंट से 58,743 रुपये निकलने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जब उसने आरोपित के पास फोन किया तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। उसने घटना की सूचना बैंक अधिकारियों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Twitter