यमुनानगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम की शुरूआत की

यमुनानगर, 14 सितम्बर(सच की ध्वनि)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत बीजेपी हर जिले में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70वां जन्मदिन है, जिसके उपलक्ष्य में बीजेपी ने सोमवार से सेवा सप्ताह शुरू किया है। बीजेपी एक सप्ताह 20 सितंबर तक सेवा कार्य का सिलसिला चलाएगी। इस दौरान बीजेपी नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर सेवा कार्य करेंगें। इसी के चलते 14 सितम्बर को यमुनानागर के लाजपत नगर शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा सेवा एसोसिएशन के सौजन्य से निःशल्क आंखों का कैम्प लगाया गया। कार्यक्रम में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर मदन चैहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कैम्प में लोगों की आंखों के टेस्ट करवाए गए और जरूरत मंदों को चश्मंे वितरित किए गए। साथ-साथ उनको एक-एक बोतल सेनिटाइजर व भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बनाए गए मास्क वितरित किये गए। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। मेयर मदन चैहान ने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी ने गरीब, मजदूर, किसानों और श्रमिकों के लिए राशन से लेकर आर्थिक मदद देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा भाव से काम किया है। इस अवसर पर यमुनानागर के मेयर मदन चैहान, भाजपा जिलाधक्ष राजेश सपरा, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विभोर पाहुजा, युवा सेवा एसोसिएशन अध्य्क्ष राजेश सोंधी, सचिव गगन कटोच, प्रदेश कोऑर्डिनेटर सहकारिता संजय बक्शी, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद पप्पी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रामिला बक्शी, बिट्टू मारवाह, अमन सचदेवा, गौरव जैन, विनय भाटिया, गुलशन करवल, घनश्याम शर्मा, रमेश सिंधी, सोनू पेंटर, राकेश मखीजा, शक्ति केंद्र प्रमुख राजेश शर्मा, बूथ अध्य्क्ष हरि ओम, मंडल कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, मंडल सचिव सतीश शर्मा, बूथ अध्य्क्ष अनुज जैन, बूथ अध्यक्ष रविंदर धीमान, अमित भाटिया आदि उपस्थित रहे।

Twitter