यमुनानगर

राष्ट्रपिता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस संविधान बचाओ व लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया

यमुनानगर, 02 अक्तूबर(सच की ध्वनि): कम्युनिस्ट पार्टी के केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला यमुनानगर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन को संविधान बचाओ व लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर जिला सचिव कामरेड धर्मपाल चौहान की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें डॉ. करण सिंह, विपिन बरार, गुरभजन सिंह, कामरेड फकीर चन्द, नीरज चौहान, विजयपाल सिंह, प्रवीन शकर्वाल, महिंदर पाल शर्मा, प्रवीन चौहान व हरभजन सिंह संधू ने अपने विचार रखें। डॉ. करण सिंह ने कहा कि हमारे संविधान की मुख्य विशेषता स्वतंत्र न्यायपालिका है। न्यायपालिका संविधान की संरक्षक है, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा न्यायपालिका पर दबाव डालने की कोशिश लगातार की जा रही है व इसके अलावा संविधान के अंतर्गत स्थापित की गई अन्य एजेंसियों जैसे चुनाव आयोग, सीबीआई, कैग आदि अन्य संस्थाओं पर भी कब्जा करके अपने मुताबिक चलाने की कोशिश की जा रही है।

संविधान के द्वारा दिए गये मौलिक अधिकार जैसे अभिव्यक्ति की आजादी, जीवन जीने का अधिकार को भी खत्म करने की कोशिश की जा रही है। सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलने वाले बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों व समाज सेवियों को झूठे केसों में फसा कर जेलों मे बंद किया जा रहा है।

गुरभजन सिंह ने कहा कि हाथरस का मामला सीधा जीवन के अधिकार पर हमला है व भाजपा शाषित राज्यों में लगातार माहिलाओं व लड़कियों व दलितों पर लगातार हमले बढ़ रहे है, सरकारें चुप ही नहीं बल्कि मुलजिमों को बचाने की कोशिश भी कर रही है। जिसका ताजा उदहारण हाथरस का मामला है। विजयपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी बिल पास करके संविधान द्वारा दिए गये राज्यों के अधिकारों पर अतिक्रमण किया है और किसानों पर स्थाई लॉक डाउन लगा दिया है। उन्होंने इन बिलों को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने मजदूर विरोधी कोड बिल पास करके कर्मचारी व मजदूरों के हकों पर हमला किया है।

Twitter
06:20