कोरोना के 9 नए मामले आए सामने
यमुनानगर, 8 नवम्बर(सच की ध्वनि)- कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.19 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 262 दिन है। अब तक जिले में कुल 5286 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 7 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5032 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 8 नवम्बर, 2020 को 9 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 37 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 62 वर्षीय महिला, 87 वर्षीय महिला लालद्वारा से, 40 वर्षीय पुरूष गांव तेजली से, 31 वर्षीय पुरूष लाजपतनगर से, 30 वर्षीय पुरूष शास्त्री कालोनी से, 32 वर्षीय पुरूष गांव हुन्डेवाला से, 55 वर्षीय महिला जवाहर नगर की रहने वाली है। जिला यमुनानगर में 75 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 157 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 33 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। आज 8 नवम्बर, 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 293 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 1,11,439 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 1,04,780 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1373 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।