यमुनानगर

जो हर हाल में मुस्कुराए वो भक्त हनुमान का: भट्टी

कुरुक्षेत्र, 17 नवम्बर(सच की ध्वनि): दु:खभंजन मंदिर में कार्तिक मास के मंगलवार को हवन यज्ञ किया गया। जिसमें वीर बजरंगी के भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहूति डाली और सामाजिक दूरी बनाकर साप्ताहिक सत्संग किया तथा पूजा-अर्चना की। साथ ही वीर बजरंगी को सिंदूर व फूलों से सजाया गया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि जैसे वीर हनुमान दुश्मन के राज्य में भी मुस्कुराते रहते थे। प्रभु राम का कार्य उन्होंने हर हाल में मुस्कुरा कर किया। इसी तरह वे अपने भक्तों का कार्य भी मुस्कुरा कर करते है व उनके भक्त भी हर परिस्थिति में मुस्कुराते रहते हैं। इस अवसर पर ज्ञान चंद पराशर, एचके पाल, सुशाील कुमार शास्त्री, कुलवंत सिंह भट्टी, नरेन्द्र संधु, मनजीत कुमार, कमल किशोर शर्मा, विजय शर्मा, विश्वनाथ पांडे, कश्मीरी लाल परुथी, अजय गौड़, रवि शंकर शर्मा, सोहन लाल शर्मा, सुरेश कश्यप, सत्यनारायण शर्मा आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Twitter
14:06