यमुनानगर

कॉविड-19 के 32 नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 19 नवम्बर(सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.25 प्रतिशत हो गया है और डबलिग रेट 303 दिन है। अब तक जिले में कुल 5,476 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 34 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5216 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 19 नवम्बर, 2020 को 32 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 64 वर्षीय पुरूष माडल टाउन यमुनानगर से, 20 वर्षीय पुरूष गांव महमूदपुर से, 44 वर्षीय पुरूष माडल टाउन झब्बीवाला गुरूद्वारा से, 72 वर्षीय पुरूष, 17 वर्षीय लड़का सेक्टर-15 हुड्डा जगाधरी से, 20 वर्षीय लड़का गाव जागधौली से, 75 वर्षीय महिला माडल टाउन यमुनानगर से, 70 वर्षीय महिला गांव साढौरा से, 31 वर्षीय पुरूष गांव स्यालवा से, 29 वर्षीय पुरूष गांव फिरोजपुर से, 58 वर्षीय पुरूष नन्दा कालोनी फर्कपुर से, 57 वर्षीय पुरूष इन्द्रापुरम जगाधरी से, 33 वर्षीय महिला माडल टाउन यमुनानगर से, 81 वर्षीय महिला गुरू तेग बहादुर नगर यमुनानगर से, 62 वर्षीय महिला माडल टाउन यमुनानगर से, 60 वर्षीय महिला पुराना हमीदा से, 38 वर्षीय महिला गोबिन्दपुरा रोड प्रोफेसर कालोनी से, 36 वर्षीय पुरूष माडल कालोनी यमुनानगर से, 35 वर्षीय पुरूष इन्द्रा गार्डन से, 42 वर्षीय पुरूष राजा गार्डन नजदीक हीरा पट्रोल पम्प से, 22 वर्षीय लड़का आन्नद कालोनी से, 73 वर्षीय पुरूष गांव ओरंगाबाद से, 39 वर्षीय पुरूष गांव खिजराबाद से, 26 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला प्रोफैसर कालोनी से, 54 वर्षीय पुरूष अमरपुरी कालोनी से, 32 वर्षीय पुरूष शास्त्री कालोनी से, 43 वर्षीय पुरूष गांव बकाना से, 35 वर्षीय पुरूष गांव गोबिन्दपुरी से, 60 वर्षीय महिला छोटी लाईन सावनपुरी से, 31 वर्षीय पुरूष सावनपुरी से, 37 वर्षीय महिला गीता कालोनी रादौर का रहने वाला है जिला यमुनानगर में 81 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 163 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 37 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 19 नवम्बर, 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 465 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 1,18,255 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 1,10,543 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 2,236 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।
Twitter
06:57