देश

नरेंद्र मोदी सरकार व मनोहर सरकार मजबूती के साथ सराहनीय कार्य कर रही है-स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल

यमुनानगर, 21 मई- भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर के सभी 13 मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन सभी मंडलों में किया गया। इसी कड़ी के अंतर्गत जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के जगाधरी मंडल, छछरौली मंडल व प्रतापनगर मंडल की बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने शिरकत की उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा रहे। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों भाजपा मंडलों की बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक का शुभारंभ किया। इसके बाद अम्बाला लोकसभा से भाजपा सांसद रहे स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया को सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल जगाधरी,मंडल छछरौली व मंडल प्रतापनगर में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दिवांगत सांसद रत्नलाल कटारिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रत्नलाल कटारिया का राजनीतिक सफर मेहनती व ईमानदारी का रहा है। आज तक भी रत्नलाल कटारिया के ऊपर भ्रष्टाचार या पक्षपात का कोई भी आरोप नहीं है, रत्नलाल कटारिया ने हमेशा साफ सुथरी राजनीति की व अपनी मेहनत की वजह से वह भाजपा संगठन व भाजपा सरकार में विभिन्न पदों पर रहे व अपनी भूमिका का जोरदार तरीके से निर्वाहन किया। रत्नलाल कटारिया ने हमेशा संघ व भाजपा के लिए कार्य किया व उनकी सीधी पहचान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक थी,उनके निधन से भाजपा को बहुत क्षति हुई है।
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा मंडल बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यह साल केंद्र भाजपा सरकार व हरियाणा प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों व भारतीय जनता पार्टी के गरीब उत्थान के विचार को घर-घर पहुंचाने का है ,यह साल सुनियोजित विकास की परंपरा को रफ्तार देने का है और इस लक्ष्य को हासिल करने में सबसे अहम कड़ी आप सभी भाजपा कार्यकर्ता बंधु है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार को मतदाता सूची के पन्ना स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम हो रहा है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति का गठन करने में अपना योगदान दें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग हर तबके हर हित का लक्ष्य लेकर सबका साथ सबका विकास की नीतियों पर काम कर रही है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हरियाणा में अब तक लगभग 26 लाख से ज्यादा किसान भाई अपना पंजीकरण करवा चुके हैं व किसान भाईयों ने अब तक लगभग 1500 करोड रुपए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना का प्रीमियम भरा है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार ने फसल बीमा धारक किसानों को लगभग 6000 करोड रुपए से अधिक राशि का भुगतान किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश में तकरीबन 20 लाख किसानों को 4287 करोड रुपए की राशि दी गई है । हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जो 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसान भाईयो की फसल खरीदना है । इसी प्रकार भावांतर भरपाई योजना में अब तक 21 फसलों को शामिल किया जा चुका है प्रदेश में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के नेतृत्व में 8 साल 6 माह में 42 विभागों की 573 से अधिक सेवाओं और योजनाओं का आम आदमी धन और समय को खराब किए बिना 18000 अटल सेवा केंद्र 117 अंत्योदय केंद्र एवं सरल केंद्र के माध्यम से लाभ उठा रहे हैं ।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक भाजपा कार्यकर्ता महा सम्पर्क अभियान चलाएंगे व मोदी सरकार की जानकारी आम जनता को देंगें,भाजपा के पन्ना प्रमुखों का डाटा जल्द से जल्द सरल पोर्टल पर अपलोड किया जाए, भाजपा के अल्पकालीन विस्तारको व शक्ति केन्द्र प्रमुख यह कार्य जल्द से जल्द करें, पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार ने हर घर को जल से जोड़ा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंद योग्य पात्रों के घर बनाए जा रहे हैं,मोदी सरकार ने 130 करोड़ से ज्यादा भारतीयों को कोरोना वैक्सीन की डबल डोज नि:शुल्क लगाई है,पंचायती राज व्यवस्था में भाजपा ने महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधि देने की व्यवस्था की सरपंचों और पंचों के मानदेय में बढ़ोतरी भी सरकार द्वारा की गई है । भाजपा सरकार ने महिलाओं बेटियों की सुरक्षा के लिए बीते 8 साल में 31 महिला पुलिस थाने शुरू किए गए हैं जिसके बाद महिला पुलिस थानों की संख्या 33 हो गई है। दसवीं से बारहवीं कक्षा के बच्चों को अधिगम योजना के तहत 7 लाख टेबलेट उपलब्ध करवाए गए हैं । प्रदेश में हर 20 किलोमीटर के दायरे में महिला कालेज स्थापित किए जा रहे हैं बीते 8 साल में प्रदेश में 31 कन्या महाविद्यालय खोले गए हैं और 29 आईटीआई विशेष तौर पर बेटियों के लिए शुरू किए गए हैं हम सभी कार्यकर्ताओं की विचारधारा को आगे बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए इन योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प लेना चाहिए ,21जून योग दिवस,23जून श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पूण्य तिथि,25 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात व आपातकाल की दर्दनाक यादों के कार्यक्रम बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक संपन्न होने चाहिए।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, डाक्टर प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. विजय दहिया, व्यावसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल,मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाताराम,भाजपा नेता अशोक मेंहदीरत्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, प्रियंक शर्मा,सीमा गुलाटी,मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,विजय सिंगला, चेयरमैन बलविंदर मुजाफत, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू, बैकवर्ड मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलेखचंद कश्यप, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, जगदीश धीमान, शिवकुमार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, पूर्व सरपंच संजीव सैनी आदि सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Twitter