7 अगस्त का इतिहास
7 अगस्त का इतिहास
7 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 219वां (लीप वर्ष मे 220 वां) दिन है। साल में अभी और 146 दिन बाकी हैं। 7 अगस्त 2019 को दिल का दौरा पड़ने से भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज का निधन हुआ था। आज के दिन ही नोबेल प्राइज विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं…
1606- शेक्सपियर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
1753- ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
1905- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बंग भंग के विरोध में ब्रितानी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।
1925- प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का जन्म।
1938- रूस के लेखक थिएटर ड्रामों के निदेशक इस्टानिस्ला विस्की का निधन।
1941- गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर, गीतांजली पर नोबेल पुरस्कार पाने वाले बांग्ला साहित्यकार का निधन।
1944- पहला कैलकुलेटर निर्मित किया गया जो 51 फीट लंबा, 8 फीट ऊंचा और पांच टन वजनी एक विशाल मशीन था।
1947- मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
1960- अफ्रीका महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ्रांस के अधिकार से आजादी मिली।
1972- युगांडा के नेता इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को 90 दिन के भीतर देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया।
1975-दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म।
1985- गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बने।
1990- अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।
1998- केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई।
2010- भारत के वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच हुए दोनों देशों के सबसे बड़े ऋण समझौते के अनुसार भारत बांग्लादेश को एक अरब डॉलर ऋण देगा।
मुंबई से 10 नॉटिकल मील की दूरी पर दो जहाजों एमएससी चित्रा और खलीजा-3 के आपस में टकराने के बाद समुद्र में भारी मात्रा में तेल रिसाव शुरु हो गया।
2019- दिल का दौरा पड़ने से भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज का निधन।