केंद्र सरकार द्वारा टोल प्लाजा की दरों में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने से जनता में बड़ी भारी नाराजगी है – अशोक मैहता
केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव खत्म होते ही टोल प्लाजा की दरों में 5 प्रतिशत व दूध में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी करके अपना असली रूप दिखा दिया है –
अशोक मैहता
केंद्र सरकार द्वारा टोल प्लाजा की दरों में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने से जनता में बड़ी भारी नाराजगी है – अशोक मैहता
केंद्र सरकार द्वारा टोल प्लाजा में बढ़ोतरी करने से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा – अशोक मैहता
भाजपा सरकार ने दूध, दही, आटा, चावल, सरसों का तेल व रसोई गैस में 100 से 250 प्रतिशत तक वृद्धि की है – अशोक मैहता
देश व प्रदेश में बेहताशा महंगाई बढ़ने से जनता में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है- अशोक मैहता 3 जून हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मैहता ने कहा कि लोकसभा चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग के टोलों की दरों में 5 प्रतिशत वृद्धि व दूध में 2 रुपए लीटर वृद्धि की है। टोल के किराए में बार-बार वृद्धि करने से यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और ट्रांसपोर्ट महंगी होने से हर जरूरत का सामान भी महंगा होगा जबकि देश भर में लगभग 855 टोल प्लाजा लगे हुए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अशोक मैहता ने कहा कि केंद्र सरकार के नियम अनुसार एक से दूसरा टोल प्लाजा 60 किलोमीटर की दूरी पर ही लगाया जा सकता है मगर राज्य में कुछ जगह जो टोल प्लाजा लगाया गए है वह सरासर गलत है। ऐसे टोल प्लाजा हटाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कई बार ब्यान आ चुके हैं मगर कई साल बीत जाने के बाद भी ऐसे टोल प्लाजा अभी तक नहीं हटाए गए है। ऐसे देश भर में अनेकों नाजायज टोल प्लाजा लगे हुए हैं। जिसकी दूरी 60 किलोमीटर से कम है। सरकार को तुरंत प्रभाव से 60 किलोमीटर की दूरी के अंदर जो टोल प्लाजा लगे हुए हैं उसे तुरंत प्रभाव से हटाना चाहिए और टोल की दरों में जो बढ़ोतरी की है वह तुरंत प्रभाव से वापिस लेनी चाहिए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक मैहता ने कहा कि सरकार ने अमूल व वेरका दूध में 2 रुपए प्रति लीटर वृद्धि कर दी है जबकि इससे पहले भी 7 फरवरी को दूध के रेटों में वृद्धि की थी। अशोक मैहता ने कहा कि देश में जब से भाजपा सरकार आई है तब से अब तक दूध, दही, आटा, दालें, चावल, सरसों तेल, रसोई गैस आदि सामान की कीमतें पहले से लगभग 100 से 250 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
कांग्रेस नेता अशोक मैहता ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की अभी तो चुनाव नतीजे आए भी नहीं भाजपा सरकार के चुनावी वायदों के गिरगिट की तरह रंग बदले का चेहरा सने आ गया है। अशोक मैहता ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से अब तक कपड़ा, चीनी, दूध, दही, लस्सी पर कभी टैक्स नहीं था मगर भाजपा सरकार ने इन चीजों पर भी 5 प्रतिशत जीएसटी लगाकर गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम किया है। देश व प्रदेश में लगातार बेतहाशा महंगाई बढ़ने से जनता में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है।