यमुनानगर

थाना छप्पर गांव भंभौल में हुई महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।


थाना छप्पर गांव भंभौल में हुई महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना छप्पर क्षेत्र के गांव भंभौल में शनिवार की रात 34 वर्षीय मोनिका उर्फ पूजा की चाकू से गोंदकर निर्मम हत्या किए जाने के आरोपी अंबाला के गांव कलरेड़ी निवासी योगराज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका के जेठ का बेटा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
थाना छप्पर प्रभारी वेदपाल ने बताया कि कांता देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि योगराज के साथ उसका दोस्त अंबाला के गांव मंगलाई निवासी सचिन एक दो बार घर पर आया। जिसके बाद उससे मोनिका की जान पहचान हो गई थी। बाद में सचिन कई बार घर पर अकेला भी आया। शनिवार की रात को खाना खाने के बाद मोनिका अपने बेटे के साथ कमरे में चली गई थी। रात लगभग 11 बजे उसके कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनकर उठी और उसके कमरे का दरवाजा खोला तो योगराज हाथ में चाकू लिए मोनिका पर वार कर रहा था। उसने गर्दन, छाती पेट, हाथों पर ताबड़तोड़ वार किए। आरोप है कि इस वारदात में सचिन भी उसके साथ था। यह देखकर शोर मचाया तो योगराज चाकू लेकर मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से कूदकर फरार हो गया। जबकि मकान का मुख्य गेट बंद होने के कारण सचिन नहीं भाग सका। शोर सुनकर पड़ोसी आया। जिसके बाद गेट खोला। पड़ोसी विशाल के साथ सचिन घायल अवस्था में मोनिका को कार से अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Twitter