यमुनानगर

जिला उपायुक्त ने हथनी कुंड बैराज का दौरा किया

जिला उपायुक्त ने हथनी कुंड बैराज का दौरा किया

यमुनानगर, 10 अगस्त (सच की ध्वनि)- उपायुक्त मुकुल कुमार ने अचानक हथनी कुंड बैराज का दौरा किया और यहा स्थापित किए गए बाढ़ चेतावनी कक्ष से यमुना नदी के जल स्तर की जानकारी ली। बाढ़ चेतावनी कक्ष के कर्मचारियों ने बताया कि 10 अगस्त को दोपहर के समय यमुना नदी में 34,386 क्यूसिक पानी बह रहा है। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, बीडीपीओ जोगेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त मुकुल कुमार ने हथनी कुंड बैराज पर यमुना नदी के जल स्तर का निरीक्षण करते हुए कहा कि हथनी कुंड बैराज पर यमुना नदी में 3 लाख क्यूसिक पानी जमा होने पर संभावित बाढ़ का खतरा रहता है व पानी यमुना नदी में छोड़ा जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद हैं।

Twitter
17:24