यमुनानगर

निशुल्क फेस मॉस्क उपलब्ध करवाने का चलाया अभियान

निशुल्क फेस मॉस्क उपलब्ध करवाने का चलाया अभियान

यमुनानगर, 10 अगस्त (सच की ध्वनि)- उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 विश्वव्यापी महामारी से बचाव के लिए पुलिस विभाग, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र तथा नगर पालिका रादौर व साढौरा में लोगों को बड़े स्तर पर निशुल्क फेस मॉस्क उपलब्ध करवाने का एक विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सभी लोगों को आवश्यक रूप से फेस मॉस्क पहनने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना है। यह अभियान 10 व 11 अगस्त 2020 दो दिन चलेगा और इसके बाद फेस मॉस्क न पहनने वाले लोगों पर जुर्माने के साथ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Twitter
05:16