यमुनानगर

थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये ठगी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार


थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये ठगी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम थापर कालोनी निवासी अंशुल से साढ़े 11 लाख रुपये ठगी के मामले में आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर नौ निवासी गौरव कटारिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंजाब के एसएएस नगर मोहाली के एससीओ-16 में नव इमिग्रेशन के नाम से सेंटर चलाते थे। इस मामले में 20 मार्च को शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि थापर कालोनी निवासी मोहनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका लड़का अंशुल पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसे पता चला कि गौरव कटारिया व गौरव शर्मा लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह अपने बेटे अंशुल के साथ दोनों आरोपियो को मिला। आरोपियो ने बताया कि उन्होंने काफी लोगों को विदेश भेजा है। वह उसके लड़के अंशुल को भी विदेश भेज देंगे। जहां उसे रोजगार मिल जाएगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। इस दौरान आरोपियो ने उससे अलग-अलग कर साढ़े 11 लाख रुपये लिए। काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसके बेटे का वीजा नहीं लगा। जब आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने इन्कार कर दिया था। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। इस शिकायत पर एएसआई किरण चंद की नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हो आरोपी को गिरफ्तार किया।

Twitter