यमुनानगर

घर में घुसकर दो युवकों ने व्यक्ति को डंडों से पीटा, केस दर्ज

यमुनानगर, 09 सितम्बर(सच की ध्वनि)- पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी में दो युवकों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को पीट दिया। आरोपियों से इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी। व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी। दी गई शिकायत में संजय अग्रवाल ने बताया कि सात सितंबर की रात करीब सवा नौ बजे वह खाना खाकर घर पर आराम कर रहा था। तभी राहुल नाम का युवक अपने एक अन्य दोस्त के साथ डंडा लेकर उसके घर में घुस गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसपर डंडों से हमला कर दिया। उसका उससे पहले कभी झगड़ा नहीं हुआ। फिर आरोपी ने उस पर हमला क्यों किया। मारपीट के दौरान उसने शोर मचाया। शोर सुनकर जब आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

Twitter