यमुनानगर

यह संसार शिव की इच्छा से ही चलायमान हैः शास्त्री

कुरुक्षेत्र,2 नवम्बर(सच की ध्वनि)ः प्रसिद्ध दुःखभंजन मंदिर में कार्तिक मास के सोमवार को हवन यज्ञ किया गया। जिसमें शोसल डिसटंैस को ध्यान में रखते हुए शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहूति डाली और पूजा-अर्चना की तथा भोले नाथ को मनोभावों से प्रार्थना अर्पित की और शिवलिंग को रुद्राक्षमाला व फूलों से सजाया गया। सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि यह कुछ जीवों की सोच है कि शहर, राज्य वो चला रहे हैं परन्तु यह मनुष्य की भूल है। यह संसार तो जगत के नियंता भगवान शिव के द्वारा ही चलायमान है। संसार के पालनकर्ता व कल्याणकर्ता शिव ही हैं। इस अवसर पर ज्ञान चंद पराशर, एचके पाल, कुलवंत सिंह भट्टी, मास्टर सुंदर लाल, दर्शन पाहवा, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राज गौड, मनजीत कुमार, पं प्रमोद कौशिक, शाम सुंदर अरोड़ा, चिंटू वालिया, पं सतनारायण शर्मा, बलजीत सैनी, नरेन्द्र संधू, संतोष तिवाड़ी, श्यामसुंदर, राज कुमार शर्मा, राजपाल कोहली, यशपाल शर्मा, दर्शन पुरी आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
Twitter