जिले की सभी 13 मण्डियों में 6,58,306 मीट्रिक टन धान की की जा चुकी खरीद
यमुनानगर, 4 नवम्बर(सच की ध्वनि): उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि जिला की सभी मण्डियों में धान की खरीद की जा रही है और 3 नवम्बर तक जिला की सभी 13 मण्डियों में कुल 6,58,306 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि खरीदे गए धान में ग्रेड ए किस्म का 6,51,235 मीट्रिक टन, मूछल 2990 मीट्रिक टन तथा पूसा-1509 किस्म का 4041 मीट्रिक टन धान शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले नियंत्रक विभाग द्वारा 3,69,814 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1,07,705 मीट्रिक टन, हरियाणा भण्डारण निगम द्वारा 1,73,716 मीट्रिक टन तथा मीलर्स व डीलर्स द्वारा 7071 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि बिलासपुर अनाज मण्डी में 59,950 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मण्डी में 83,501 मीट्रिक टन, गुमथला राव मण्डी में 7,624 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मण्डी में 92,235 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मण्डी में 5411 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मण्डी में 11,408 मीट्रिक टन, प्रताप नगर अनाज मंडी में 1,50,154 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर अनाज मण्डी में 93,597 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मण्डी में 59,658 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मण्डी में 30,734 मीट्रिक टन, रसूलपुर अनाज मंडी में 19,780 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मण्डी में 42,875 मीट्रिक टन तथा यमुनानगर अनाज मण्डी में 1379 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
