कोरोना के 15 नए केस आए सामने
यमुनानगर, 20 नवम्बर(सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.15 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 303 दिन है। अब तक जिले में कुल 5491 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 9 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5225 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 20 नवम्बर, 2020 को 15 नए कोरोना के केस आए हैं।
जिनमे 76 वर्षीय पुरूष मॉडल कालोनी यमुनानगर से, 39 वर्षीय पुरूष गांव रादौर से, 65 वर्षीय पुरूष सरोजनी कालोनी से, 52 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 27 वर्षीय महिला गांव मालीमाजरा अमादलपुर से, 26 वर्षीय महिला गली नम्बर 12 आजाद नगर से, 84 वर्षीय पुरूष सेक्टर 17 हुड्डा जगाधरी से, 56 वर्षीय पुरूष गांव छारी से, 42 वर्षीय पुरूष जोगिन्द्र नगर से, 46 वर्षीय पुरूष श्री नगर कालोनी यमुनानगर से, 27 वर्षीय महिला गांव कडकौनी बिलासपुर से, 8 वर्षीय लड़की, 4 वर्षीय लड़का प्रोफैसर कालोनी से, 68 वर्षीय महिला गांव फतेहपुर से, 20 वर्षीय लड़का गांव नाहरपुर का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 81 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही होम आईसोलेट किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 168 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 38 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि 20 नवम्बर, 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 804 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 1,19,449 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 1,12,126 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1,832 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 हैं।