यमुनानगर

सभी को चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, प्रथमा तिथि, विक्रमी संवत 2078, युगाबद्ध 5123, भारतीय नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं यह शुभकामना संदेश शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दिया।

सच की ध्वनि(ब्यूरो)यमुनानगर, 13 अप्रैल(  )- हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने नवसंवत्सर शुरू होने के पवित्र अवसर पर अपने परिवार सहित पूजा अर्चना की व हवन यज्ञ किया। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने अपने आवास पर भगवा झंडा भी लहराया। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिन: विश्व का कल्याण हो, शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि आज से ही मां भगवती के पावन पवित्र नवरात्रे शुरू हो रहे हैं व नववर्ष का आगमन भी हो रहा है। इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढयि़ों को इसका ज्ञान हो सके।
कंवरपाल ने कहा कि भारतवर्ष ने विश्व को काल गणना का अद्वितीय सिद्धांत प्रदान किया है। सृष्टि की संरचना के साथ ही ब्रह्माजी ने काल चक्र का भी निर्धारण कर दिया था। ग्रहों और उपग्रहों की गति का निर्धारण कर दिया। चार युगों की परिकल्पनाए वर्ष मासों और विभिन्न तिथियों का निर्धारण काल गणना का ही प्रतिफल है। यह काल कल्पना वैज्ञानिक सत्यों पर आधारित है। मनुष्य ने काल पर अपनी अमिट छाप छोडऩे के उद्देश्य से कालचक्रको नियंत्रित करने का भी प्रयास किया। हमारे देश में नव संवत्सर का प्रारम्भ विक्रम संवत के आधार पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से मनाया जाता है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री की धर्म पत्नी सुनिता चौधरी, पुत्र निश्चल चौधरी व पुत्र वधू सरवीन चौधरी साथ रहे।
Twitter