जिले में कोविड-19 के 22 नए केस आए सामने
यमुनानगर, 3 अगस्त ( सच की ध्वनि)- जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिला में अब तक कुल 409 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 54 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। उन्होंने बताया कि 02 अगस्त की रात को 9 नये कोरोना के केस आये हैं, जिनमें 55 वर्षीय पुरूष देवी भवन बाजार जगाधरी से, 62 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय लड़की कालिन्दी कालोनी यमुनानगर से जोकि कोरोना पोजिटिव मरीज के सम्पर्क है। उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय पुरूष गांव उंचा चान्दना से, 24 वर्षीय महिला विश्वकर्मा मोहल्ला यमुनानगर से, 34 वर्षीय महिला गांव महिलांवाली से, 47 वर्षीय पुरूष विष्णु गार्डन जगाधरी से, 67 वर्षीय पुरूष गांव हाफिजपुर दामला से जोकि पोजिटिव मरीज के सम्पर्क है। उन्होंने बताया कि 03 अगस्त 2020 को 13 नए कोरोना के मरीज आए हैं, जिनमें 50 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कालोनी, 34 वर्षीय पुरूष कल्याण नगर जगाधरी से, 51 वर्षीय पुरूष संतपुरा गुरूद्वारा नजदीक मुकन्द लाल कालेज यमुनानगर से, 41 वर्षीय पुरूष विष्णुनगर जगाधरी वर्कशॉप से, 35 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष शान्ति कालोनी जगाधरी से, 44 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कालोनी यमुनानगर से, 32 वर्षीय पुरूष गांव भम्भोली से, 27 वर्षीय महिला सैक्टर 18 हुड्डा जगाधरी से, 70 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय महिला जवाहर नगर जगाधरी वर्कशाप से, जो कि कोरोना पोजिटीव मरीज के कोन्टेक्ट हैं, 18 वर्षीय पुरूष गांव हरनौल का रहने वाला है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि 03 अगस्त, 2020 को 22 कोरोना के मरीज ठीक हो गये है और उन्हें घर भेज दिया गया है। अब तक जिले में 234 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 157 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 13 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 03 अगस्त, 2020 को शाम 04:00 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 150 सैम्पल लिए गए हैं और सैम्पल लेने की प्रक्रिया अभी जारी है। अभी तक कुल 19,987 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 18695 सैम्पलों कि रिपोर्ट नेगेटिव आयी है तथा 916 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।
