म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा मुहिम के तहत विधायक ने पौधा-रोपण किया
यमुनानगर– म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा को सार्थक रूप देने के लिए हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान को साकार करने के लिए विधायक घनश्याम अरोड़ा ने सोमवार को सरकारी स्कूल कैम्प और पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क मॉडल टाउन में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधा रोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम पर्यावरण बचाएंगें तभी पृथ्वी और मानव का अस्तित्व बना रहेगा। उन्होंने कहा कि म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का सपना है और इसको पूरा करने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता अपना योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि इस मुहिम से हरियाणा में 20 प्रतिशत वन क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य है। यह मुहिम 16 अगस्त भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि तक चलेगा। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में कम से कम 1500 तथा बूथ स्तर पर 25 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 अगस्त भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश के हर गाँव के प्रत्येक बूथ पर त्रिवेणी लगाई जाएगी। जिसमें पीपल, नीम व बड़ के पौधे मिलाकर तीन पौधे लगाए जाएँगे। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पौधारोपण करेगा वह उस पौधे को रक्षा सूत्र बांध कर उसके साथ सेल्फी लेगा और उसकी रक्षा का प्रण भी लेगा, तभी इस मुहिम की शुरुआत रक्षा बंधन वाले दिन की गई है। मौके पर भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जूयाल, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, यमुनानगर मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, वर्कशॉप मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, डॉक्टर नरेंद्र साही, इशमीत सिंह, ओपी तलुजा, राजन सपरा, मनन साहनी, तुलसी गोस्वामी, भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी बाँके अरोड़ा, तरुण मेंदीरत्ता, संपूर्ण सिंह, अमरजीत सिंह लाडी, रविंद्र सैनी, आशीष धीमान, उमा देवी, सुभाष धीमान, वनीश मौजूद रहे।

